भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके में जहॉ निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं चेतक ब्रिज के नीचे स्थित रेलवे ट्रेक से एमपी नगर पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। पुलिस का अनुमान है, कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज पुलिस के अनुसार नौशाद पुत्र तसलीम (32) निवासी पीसी नगर मजदूरी कार्य करता था। बीते दिन वो निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। तभी एक खुले हुए तार की चपेट मे आकर वो करंट से झुलस गया। काम कर रहे अन्य साथियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने शुरुआती चेकअप करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचन पर पहुची पुलिस का कहना है, कि मामले मे कारणो की जॉच की जा रही है, जॉच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीं एमपी नगर स्थित चेतक ब्रिज के नीचे बीती सुबह पुलिस को ट्रेन से कटी युवक की लाश मिली है। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए हमीदिया स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है।