Print this page

तेज़ रफ़्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, 1 की मौत 2 गंभीर घायल

By November 11, 2020 127

घटना भोपाल विदिशा रोड के ढकना चपना गांव के सामने की,मौके से पिकअप वाहन का चालक फरार
-पुलिस ने मामला लिया जांच में

भोपाल विदिशा नेशनल हाइवे के ढकना चपना गांव के सामने मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे तेज़ रफ़्तार महिंद्रा पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  मोटरसाइकिल एवं पिकअप वाहन की आमने सामने से इतनी ज़ोरदार टक्कर हुई कि मोटरसाइकिल चालक अभिषेक अहिरवार पिता जगमोहन अहिरवार निवासी इंदिरा नगर सलामतपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एवं उसके 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार विदिशा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक अपनी हीरो डीलक्स एमपी 38 एमएन 1856 मोटरसाइकिल से दो साथियों के साथ विदिशा से अपने घर सलामतपुर की तरफ जा रहे थे। तभी भोपाल की तरफ से लकड़ी की प्लाई लेकर विदिशा की और जा रही एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप एमपी 37 जीए 2509 वाहन जो आरटीओ की वेबसाइट पर वीरेंद्र मेवाड़ा पिता धम सिंह मेवाड़ा निवासी थूना पचामा तहसील श्यामपुर जिला सीहोर की दर्ज है ने उन्हें भोपाल विदिशा रोड के ढकना चपना गांव के सामने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अभिषेक अहिरवार पिता जगमोहन अहिरवार निवासी इंदिरा नगर सलामतपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एवं उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सांची स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया है। मृतक अभिषेक अहिरवार की उम्र 17 वर्ष बताई गई है। वहीं उसके साथी जुबेर खान पिता शमसुद्दीन निवासी राजीवनगर सलामतपुर एवं मनफूल भोपे की उम्र 23 व 24 वर्ष के करीब है। दोनों ही सलामतपुर के राजीवनगर निवासी बताए गए हैं। सांची पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है।

मृतक अभिषेक के पिता की 6 माह पहले ही हुई थी हत्या--
गौरतलब है कि सलामतपुर थाना अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य बस्ती इंदिरा कालोनी में 8 मई 2020 को देर रात 2 सौ रुपयों के लेनदेन पर विवाद हो गया था। जिसमें एक युवक की तीन लोगों ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मृतक अभिषेक के पिता जगमोहन अहिरवार पिता रघुनाथ अहिरवार उम्र 47 वर्ष निवासी इंदिरा कालोनी सलामतपुर का मोहल्ले में ही रहने वाले बेलदार समाज के वकील, लालू खान और चांद खान से 2 सौ रुपये की मछली ख़रीदी थी। इस रुपयों को लेकर रात्रि करीब दस बजे विवाद हो गया था। बेलदार समाज के वकील, लालू और चांद ने एक साथ मिलकर घर के बाहर बैठे जगमोहन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे जगमोहन वहीं ढेर हो गया। मारपीट के दौरान चिल्ला चोट को सुनकर जगमोहन का बड़ा पुत्र संतोष भी मौके पर पिता को बचाने पहुंचा तो तीनों आरोपियों ने पुत्र को भी मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी रमेश रघुवंशी पुलिस अमले के साथ पहुंचे और गंभीर घायल जगमोहन को सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उसे विदिशा रेफर कर दिया गया। इलाज दौरान विदिशा में जगमोहन की मौत हो गई थी। वहीं जगमोहन पर हमले की सूचना मिलने पर विदिशा अस्पताल देखने जा रहे उसके भांजे देवी सिंह अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी गुलाबगंज हाल निवासी इंदिरा कालोनी सलामतपुर और बड़े भाई श्याम बाबा के साथ अपनी हीरो डीलक्स एमपी 38 एमएन 1856 मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रास्ते मे सांची के पास सड़क दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें जगमोहन के भांजे देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व उनके बड़े भाई श्याम बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अभिषेक 4 भाइयों में 3 रे नंबर का भाई था। उसकी 4 बहने भी हैं। वह मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार को अपने दो दोस्तों के साथ विदिशा घर के कुछ काम से गया था। वापस सलामतपुर लौटते समय रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation