Print this page

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर और कार की आमने सामने भिड़ंत,एक गंभीर घायल Featured

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान भोपाल विदिशा हाइवे के सलामतपुर पेट्रोल टैंक के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर और कार की आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार चालक को गंभीर हालत में भोपाल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर रात हाइवे के सलामतपुर पेट्रोल टैंक के सामने ट्रैक्टर एमपी 38 एबी 7416 का चालक कमलेश अहिरवार पिता नंदराम अहिरवार निवासी अम्बाड़ी सलामतपुर से धान बेचकर अपने गांव अम्बाड़ी जा रहा था। तभी भोपाल की और से विदिशा की और जा रही तेज़ रफ़्तार इंडिगो कार एमपी 04 सीजे 2074 सलामतपुर पेट्रोल टैंक के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर से ट्रैक्टर और कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक नीतेश गोस्वामी निवासी अशोका गार्डन भोपाल को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। डायल हंड्रेड और 108 की सहायता से घायल को सांची अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोटें होने के कारण चालक नीतेश को भोपाल अस्पताल के लिएं रेफर किया गया है। टाटा इंडिगो कार एमपी स्टेट कारपोरेशन मार्केटिंग फेडरेशन जहांगीराबाद भोपाल के चीफ इंजीनियर के नाम पंजीयन विभाग में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation