भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएँ दी हैं। श्री सिंह ने कहा है कि जिस तरह से दीपावली पर्व पर साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, उसी तरह हमेशा घर और आस-पास स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा है कि इस पावन पर्व पर शहरों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर लगायें।