Print this page

बारह साल से फरार तीन हजार का इनामी गिरफ्तार Featured

ग्वालियर| शहर की हजीरा थाना पुलिस ने बारह सालों से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ २५ साल पहले थाने में मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि सूरज कोली अपने घर लौट आया है। इस सूचना पर पुलिस ने रात में ही दबिश देकर उसे पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार २५ साल पूर्व सूरज पुत्र रामदास कोली निवासी पुरानी रेशम मिल के खिलाफ हजीरा थाने में फर्जी अंक सूची बनाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपित को जमानत मिल गई थी। इसके बाद १२ साल पूर्व आरोपित बैल जंप कर फरार हो गया। कोर्ट ने आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, तभी से पुुलिस सूरज का वारंट लेकर उसके पीछे दौड़ रही है। ३ हजार के फरार वारंटी को पकड़ने के लिए एसआइ दिनेश राजपूत, नरेंद्र छिकारा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान आरक्षक करन चौरसिया व श्रीकृष्ण राठौर की टीम गठित की गई। पुलिस को पता चला था कि सूरज कोली घरवालों के निरंतर संपर्क में हैं। बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि सूरज कोली घर में मौजूद है। टीम ने दबिश देकर इनामी वारंटी को पकड़ लिया।आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation