Print this page

गोला का मंदिर पुलिस ने दो लुटेरों को लूटे गये माल सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर।  पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा विगत दिनों ली गई बैठक मे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट व चोरी की बारदातों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के परिपालन में व अति. पुलिस अधीक्षक शहर मध्य   पंकज पाण्डेय एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरार   आर.एन. पचौरी के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी गोला का मंदिर   दीपसिंह सेंगर को जरिये मुखबिर सूचना पर से दिनांक १७.११.२०२० कोआदर्श कॉलोनी निवासी फरियादिया के साथ लूट करने वाले दो लूटेरों को लूटे गये मोबाइल फोन तथा पर्स के साथ गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि दिनांक १७.११.२०२० को आदर्श कॉलोनी निवासी फरियादिया ने थाना गोला का मंदिर में रिपोर्ट की थी कि बाजार से लौटते समय शाम करीब ०४:३० बजे आदर्श कॉलोनी की रोड़ पर मोटर सायकिल पर सवार लड़के उससे एक पर्स छीनकर भाग गये थे जिसमें रेडमी कंपनी मोबाइल फोन, चांदी के बिछियां, आधार कार्ड व नगदी करीब १० हजार रूपये रखे थे। उक्त सूचना पर से थाना गोला का मंदिर में अपराध क्रमांक ५३३/२०२० धारा ३९२ भादवि ११/१३ एमपीडीपीके एवट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation