Print this page

प्रियंका ने महाकाल की विशेष पूजा की; कमलनाथ भी रहे मौजूद Featured

प्रियंका ने आधे घंटे तक महाकाल मंदिर में पूजा की
प्रियंका की आज रतलाम में जनसभा, शाम को इंदौर में 4 किमी लंबा रोड शो होगा
इंदौर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां बाबा महाकाल के मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। उज्जैन में प्रियंका ने 2 किमी लंबा रोड शो किया। प्रियंका आज रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम को वे इंदौर में रोड शो भी करेंगी।
प्रियंका गांधी इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी अगवानी की। प्रियंका के साथ महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, मप्र महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल समेत तमाम नेता मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से पंचामृत पूजन कराया।
 शाम को इंदौर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। यहां करीब 4 किलोमीटर का रोड शो होगा। प्रियंका के दौरे से कांग्रेस पार्टी को मालवा और निमाड़ के अंतर्गत आने वाली आठ सीटों इंदौर, रतलाम, धार, खरगोन, मंदसौर, देवास, उज्जैन और खंडवा सीटों पर फायदा होने की उम्मीद है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation