Print this page

दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक; सरकार की खुफिया विफलता पर किया था ट्वीट Featured

ट्विटर ने दिग्विजय के किसी भी ट्वीट पर रि-ट्वीट और रिप्लाई को ब्लॉक कर दिया
सिंह ने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
भोपाल. ट्विटर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अकाउंट पर किसी भी ट्वीट पर रि-ट्वीट और रिप्लाई को ब्लॉक कर दिया है। इससे सिंह भड़के गए और ट्विटर की नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये अन्याय है, मेरे ट्वीट पर ही ऐसा क्यों हो रहा है कि कोई रिप्लाई और रि-ट्वीट नहीं कर सकता है। उन्होंने ट्वीटर पर उनके ट्वीट रिमूव करने का भी आरोप लगाया है।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले पर सरकार की खुफिया विभाग की विफलता पर ट्वीट किया था। इसके बाद शनिवार सुबह ट्वीटर ने उनके ट्वीट पर रि-ट्वीट और रिप्लाई को ब्लॉक कर दिया। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इस पर भी कोई रिप्लाई और रिट्वीट नहीं कर पा रहा है।
दिग्विजय ने एक के बाद कई ट्वीट करके ट्विटर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नियंत्रित करने और राजनैतिक सहयोगियों का चुनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके दो ट्वीट रिमूव किए गए हैं, मेरे साथ ये अन्याय क्यों ?
नफरत और धमकी भरे ट्वीट्स पर कोई कार्रवाई नहीं होती
दिग्विजय ने कहा कि ट्विटर नफरत और धमकी भरे ट्वीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है। लेकिन सामान्य सवालों को आपत्तिजनक मान लिया जाता है। मैंने सरकार की खुफिया विफलताओं पर सवाल किए तो उसे ब्लॉक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्विटर की नीति क्या है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation