Print this page

एक-दाे दिन में प्री मानसून बारिश, 28 जून तक मानसून आने के आसार Featured

गुरुवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
खंडवा. शहर में बुधवार के बाद गुरुवार को भी ठंडी हवाओं के साथ बादलों की लुकाछिपी जारी है। तेज धूप नहीं, लेकिन उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया है। तीन महीने से भीषण गर्मी से परेशान शहरवासियों को बादलों के कारण कुछ हद तक राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 दर्ज हुआ, जबकि रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। विशेषज्ञों की माने तो एक दो दिन में शहर सहित आसपास प्री मानसून की बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक एसके नायक के मुताबिक पश्चिम मध्य प्रदेश में कम दबाव के क्षेत्र (चक्रवात वायु के अवशेष) के कारण बारिश देखी गई। यह लो-प्रेशर एरिया कमजोर हो गया है लेकिन उम्मीद हैं कि आगामी 24 से 48 घंटों तक प्री मानसून बारिश हाेगी। पारे में तत्काल उछाल नहीं होगा। 24 जून के आसपास, बारिश का एक और अच्छा दौर होने की उम्मीद है। यह 26 या 27 जून तक रह सकता है। ये वर्षा गतिविधियां कम दबाव क्षेत्र के कारण होगी।

Rate this item
(0 votes)
newscreation