Print this page

नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने गुजरात ले जाकर किया दुष्कर्म, राजकोट से गिरफ्तार

उज्जैन । नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को उसका 48 वर्षीय रिश्तेदार बहला-फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गया। जहां राजकोट में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया

स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।

यह थी घटना

टीआइ केएस गेहलोत ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग के स्वजन ने 17 अगस्त को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। स्वजन ने रिश्तेदार पर शंका जताई थी। जिस पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि किशोरी के घर माकड़ोन निवासी 48 वर्षीय रिश्तेदार का आना-जाना था। वह भी लापता है।

नाबालिग को किया बरामद

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रविवार को आरोपित रिश्तेदार व नाबालिग को बरामद कर लिया है। आरोपित ने राजकाेट में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपित वहां एक फैक्ट्री में काम कर रहा था और किशोरी को किराए के मकान में रख रखा था।

 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation