Print this page

प्रियंका वाड्रा धार के राजगढ़ में बोलीं- मध्य प्रदेश में राजा जा रहा है, मोहनखेड़ा तीर्थस्थल पर किया पूजन

राजगढ़ । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा धार जिले के राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं आपको धन्यवाद देती हूं कि आप अपने खेतों को छोड़कर यहां आए हैं। आज आदिवासी समाज की गौरव गोंडवाना की रानी दुर्गावती की जयंती है, उन्हें मेरा नमन। अमका-झमका माता की कृपा से मैं यहा आई हूं, यहां श्वेतांबर जैन समाज का तीर्थ स्थान मोहनखेड़ा है। यहीं पर टंट्या मामा ने हमारी आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। प्रियंका वाड्रा ने राजगढ़ में कहा कि चुनाव में लोग कैसे पहचानते हैं कि कौन झूठ बोल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ युवाओं से पूछा तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में राजा जा रहा है, इस बार हम रोजगार के लिए वोट देंगे। हमारी कांग्रेस की सरकारों ने पंचायतों को सत्ता देकर अधिकार मजबूत बनाया। आज पंचायतों को मुश्किलों में डाल दिया है। भाजपा सरपंचों के अधिकारों में कटौती ला रही है। आपके अधिकार कम हो रहे हैं। 18 सालों में मध्य प्रदेश में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं।

महाकाल लोक में भी हुआ घोटाला

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्ट्राचार हो रहे हैं। व्यापमं के घोटाले में 50 से मौत हुई किसी ने जांच नहीं कराई। ये लोग हर जगह ईडी भेज देते हैं। जब यहां घोटाले हुए तो ईडी नहीं भेजी। महाकाल लोक में मूर्तियों के साथ घोटाला हुआ, क्या कोई भगवान के साथ घोटाला कर सकता है।

सवाल नहीं पूछेंगे तो भविष्य बुरा होगा

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि अगर आप सवाल नहीं पूछेंगे तो आपका भविष्य बुरा होगा। आपके आने वाले दिन अच्छे नहीं बुरे होंगे। आज कुछ लोगों ने नेता को भगवान बना दिया है। वो भी आपकी तरह इंसान है। जब वो निरंकुश हो जाता है तो यह आपकी जिम्मेदारी है कि उसे सबक सिखाएं। आज आपके प्रदेश में महंगाई हैं। त्योहार आ रहे हैं, यहां लोगों की इस बात की चिंता होती है कि कैसे कोई सामान खरीदें।

चुनाव के लिए सिलिंडर के रेट घटाए

हमारी सरकार में 485 रुपये में सिलिंडर और राशन मिल जाता है। चुनाव के लिए सिलिंडर के रेट घटाए गए। चुनाव आया तो घोषणाएं शुरू हो गईं। चुनाव में उद्घाटन हो रहे हैं, 18 साल में समय नहीं मिला उद्घाटन करने के लिए।

 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation