Print this page

भेल कर्मचारियों ने एक बार फिर विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

By November 22, 2023 108

 

भोपाल । भेल कर्मचारियों ने एक बार फिर विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मांगें नहीं माने जाने की सूरत में भेल कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में धरने की चेतावनी दी है। इसके लिए भेल पिपलानी स्थित संघ के कार्यालय में बैठक हो चुकी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो फाउंड्री गेट पर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कर्मचारियों की अच्छी भीड़ रही।

कोरोना काल में बंद कर दी थी योजना

भारतीय मजदूर संघ ने कहा है की कोरोना काल की आड़ में भेल भोपाल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सबसे महत्वपूर्ण स्कीम इंसेंटिव इन सैलरी का भुगतान बिना बातचीत के बंद कर दिया, जबकि यह कर्मचारियों के कार्य को मापने का एक पैमाना था। 100 प्रतिशत कार्य करने पर उसे प्रोत्साहन राशि प्राप्त होती थी, लेकिन कोराना काल में प्रबंधन ने इसे एकतरफा बंद कर दिया। तब से लेकर अभी तक लगातार यूनियन इसकी मांग कर रहा है। लेकिन प्रबंधन उसको अनसुना कर रहा है।

शिफ्ट ड्यूटी में बदलाव की योजना से भी कर्मचारी नाखुश

इसके अलावा प्रबंधन कर्मचारियों की पाली में परिवर्तन करने की सोच रहा है। इस पर बीएमएस ने कहा कि जब तक इंसेंटिव का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक शिफ्ट ड्यूटी पर किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। बैठक में कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सुझाव भी दिए गए। वीडियो काल पर संघ के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर महामंत्री कमलेश नागपुरे ने रणनीति पर चर्चा की।

 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation