भोपाल, भोपाल से 21 और 22 मई को जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट उड़ेगी। पहले दिन 183 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। दूसरे दिन 202 यात्री रवाना होंगे। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 5.30 बजे उड़ानें रवाना होंगी।
हज कमेटी के अध्यक्ष रउफ वारसी ने बताया, हज यात्रा को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। इंदौर से एक फ्लाइट जा चुकी है। 21 और 22 मई को भोपाल से फ्लाइट उड़ेंगी। प्रदेश के करीब 7 हजार हज यात्रियों की रवानगी 21 मई से मुंबई एयरपोर्ट से होगी। यह सिलसिला 9 जून तक जारी रहेगा।