Print this page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में बनाई रंगोली


भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिन भर की व्यस्तता के बाद दीपावली के पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रंगोली बनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकार महक साहू को रंगोली बनाते हुए देखकर प्रसन्न और उत्साहित हुए। स्वयं जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक कला पर हाथ आजमाए और रंगोली बनाई। उन्होंने कलाकार महक से कुशलक्षेम पूछी और रंगोली बनाने की कला की प्रशंसा की।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation