Print this page

वैश्विक प्रवृत्ति तय करेगी बाजार की चाल, शेयर बाजार में रह सकता है उतार-चढ़ाव Featured

By December 27, 2020 109

नई ‎दिल्ली । इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल वैश्विक प्रवृत्ति, कोरोना वायरस के नये प्रकार को लेकर खबरों तथा टीकाकरण के मामले में प्रगति पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों ने अपने विश्लेषण में यह कहा है। वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान को देखते हुए शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार के जानकारों ने कहा ‎कि इस सप्ताह पर्याप्त नकदी, टीके को लेकर सकारात्मक खबर और ब्रेक्जिट समझौते से बाजार में सकारात्मक गति बने रहने की उम्मीद है। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ऐतिहासक व्यापार समझौते पर पहंचने में कामयाब रहे। हालांकि यूरोप के कई भागों में कोरोना वायरस के नये प्रकार स्ट्रेन को लेकर बढ़ता जोखिम बाजार में तेजी पर लगाम लगा सकता है। इसके अलावा, माह के अंत में वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों के निपटान से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ब्रेक्जिट समझौते के साथ आने वाले दिनों में वायरस को लेकर नये मामलों के संदर्भ में चिंता बनी रहेगी। निवेशकों को गुणवत्तापूर्ण क्षेत्र के शेयरों पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) निवेश की प्रवृत्ति पर भी नजर होगी क्योंकि हाल की तेजी में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण आंकड़ा और घोषणा की उम्मीद है। निवेशकों को ब्रिटेन में वायरस और टीकाकरण की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए। इन सबके अलावा निवेशकों की नजर डॉलर के मुकाबले रुपये की गति और ब्रेंट क्रूड भाव पर भी होगी।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation