Print this page

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह बनेंगी दुल्हन Featured

By November 18, 2019 225

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से तय हो गई है. यह शादी 21 नवंबर को दिल्ली में होगी। इसके बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। अदिति सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह शादी उनके पिता ने तय की थी। अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनों के ही परिवार दशकों से राजनीति में हैं। जितने समय से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का परिवार राजनीति में है, लगभग उतने ही समय से अंगद सैनी का परिवार भी पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं। अदिति सिंह ने अपनी शादी को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ शादी को लकेर बेहद खुश हैं। अदिति सिंह कांग्रेस के बाहुबली नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं. हाल ही में वो तब सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी सगाई की अफवाह फैली थी। इसके बाद अदिति सिंह ने राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था।

Rate this item
(0 votes)
newscreation