Print this page

संथाल परगना की हाट सीट बरहेट से हेमंत सोरेन की जीत, राजमहल पर फैसला बाकी


रांची। संथाल परगना की हाट सीट बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं संताल की अधिकतर सीटों की तस्वीर साफ हो गई है। देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जिले की सभी नौ सीटों पर आइएनडीए की जीत तय है। साहेबगंज की तीनों सीटों में से बरहेट और बीरियो से झामुमो ने जीत दर्ज की है। राजमहल पर फैसला आना बाकी है। वहीं दुमका जिले की चार सीटों में से एक झामुमो और तीन भाजपा के खाते में जा सकती है।

महेशपुर सीट से झामुमो के स्टीफन मरांडी 60565 और लिट्टीपाड़ा से झामुमो के हेमलाल मुर्मू जीते। आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पौड़ेयाहाट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव भी जीत के करीब हैं। महागामा से कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह 11वें राउंड में 122 मतों से बढ़त बना ली है। वह लगातार भाजपा के अशोक कुमार से पीछे चल रहीं थीं। पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम की भी जीत तय है। वहीं दुमका से भाजपा के सुनील सोरेन आगे चल रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation