Print this page

भारत बचाओ रैली से पहले राहुल का मोदी सरकार पर हमला Featured

By December 14, 2019 189

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान से अपनी आवाज बुलंद करने वाली है। भारत बचाओ रैली के जरिए कांग्रेस केंद्र पर हमला करेगी। वहीं ऐसी अटकलें है कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी की यह पहली बड़ी रैली है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी।
इसी बीच राहुल गांधी का कहना है कि भाजपा सरकार की तानाशाी के विरोध में वह आज जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, आईसीयू में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।'

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation