Print this page

किडनी की समस्या से इस प्रकार बचें Featured

By December 22, 2020 157

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो सभी विषैले तत्वों को बाहर निकालती है। वहीं अगर किडनी में संक्रमण होने लगे तो शरीर बीमार होने लगता है, किडनी अगर फेल हो जाए जान भी जा सकती है। ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प रहता है। इसलिए किडनी को सुरक्षित रखने के लिए हमे कुछ सावधानियां बरतनी चाहिये।
आमतौर पर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे की वजह से किडनी फेल होने का खतरा रहता है। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी सबसे ज्यादा जरूरी है। किडनी को दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ पांच चीजों से बचने की सलाह देते हैं, जो कि काफी उपयोगी है।
विशेषज्ञों ने कहा कि किडनी फेल होने की स्थिति में डायलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण की स्थिति न आए इसलिए यह जरूरी है कि किडनी को लेकर शुरू से ही सावधानी बरती जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, नमक, चीनी, तनाव , धुम्रपान और सुस्त जीवन शैली के कारण किडनी को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए इन सभी चीजों से दूर रहने का प्रयास करें
किडनी की बीमारी अंतिम चरण में पहुंच जाए यानी वह काम करना बंद कर दे तो डायलिसिस और प्रत्यारोपण जैसे इलाज बेहद महंगे पड़ते हैं। इसलिए संतुलित जीवनशैली के जरिये किडनी को रोगों से बचा कर रखना ही सबसे सही रास्ता है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation