Print this page

कौन हैं करीमा बलोच ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानती थीं अपना भाई Featured

By December 22, 2020 153

सामाजिक कार्यकर्ता और बलोच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष करीमा बलोच ने साल 2016 में रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई बताया था और राखी भेजी थी।

पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता करीमा बलोच कनाडा में मृत पाई गई हैं। खबर लिखे जाने तक करीमा बलोच की मौत कैसे हुई है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि करीमा बलोच रविवार से लापता थीं फिर अचानक कनाडा में उनका मृत शरीर पाया गया।
प्रधानमंत्री मोदी को बताया था अपना भाई

सामाजिक कार्यकर्ता और बलोच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष करीमा बलोच ने साल 2016 में रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई बताया था और राखी भेजी थी। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक वीडियो भी साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं एक बहन के तौर पर आपसे कुछ कहना चाहती हूं। बलूचिस्तान में कई भाई लापता हैं और कई भाई तो पाकिस्तानी सेना के हाथों मारे गए हैं। आज भी बहनें अपने लापता भाईयों की राह देख रही हैं। हम आपसे ये कहना चाहते हैं कि बलूचिस्तान की बहनें आपको अपना भाई मानती हैं। आप बलोच नरसंहार, युद्ध अपराध और मानवाधिकार हनन के खिलाफ अंतराष्ट्रीय मंचों अपनी बलोच बहनों की आवाज बनें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीमा बलोच रविवार शाम को लापता हो गई थीं जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को करीमा बलोच को अंतिम बार एक अंजाम व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया था।

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बुलंद की थी आवाज  

करीमा बलोच ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी सरकार और सेना द्वारा बलूचिस्तान में किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। ऐसे में बलोच की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पाकिस्तानी सरकार, सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर संदेश जताया जा रहा है। हालांकि, अभी कुछ कह पाना मुमकिन नहीं है।

100 प्रेरणादायक महिलाओं में थी शामिल

करीमा बलोच को साल 2016 में 100 प्रेरणादायक और प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। करीमा बलूच बलूचिस्तान की जानी मानी हस्तियों में से एक थीं। जो लगातार बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को प्रमुखता से उठाती थीं। करीब साल भर पहले दिए गए एक साक्षात्कार में करीमा बलोच ने पाकिस्तान पर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों को छीनकर बलूच के लोगों को प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation