Print this page

डायबिटीज के मरीज हैं तो नवरात्रि के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो होगा सेहत को नुकसान Featured

व्रत के दौरान डायबिटीज के मरीज ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए,जिसमें स्टार्च की मात्रा अधिक हो। डायबिटीज के मरीज नवरात्रि के व्रत में इन बातों का ध्यान रखें तो, उनकी सेहत सेहत को नुकसान नहीं होगा।
हिंदु धर्म में नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व होता है। व्रत का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी। व्रत करने से हमारे शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए व्रत-उपवास करना आसान नहीं है। शुगर के मरीजों को भूखा रहना और उपवास के दौरान तली-भुनी चीजें खाना दोनों ही नुकसानदायक है।
उपवास रखना यूं तो विज्ञान की दृष्टि में भी काफी अच्छा माना जाता है। परंतु यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको नवरात्रि में व्रत रखते समय खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सेहत का ख्याल ना रख पाने के कारण इस दौरान डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन का स्तर बिगड़ सकता है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation