Print this page

गर्मियों में करें गुड़ का सेवन, स्वास्थ्य समस्याओं से रहें दूर Featured

मीठे खाद्य पदार्थ हर किसी को पसंद आते हैं और अगर उनसे स्वास्थ्य को फायदा हो तो मीठे की क्रेविंग दूर करने के लिए इसका सहारा ले सकते हैं। गुड़ भी ऐसा ही है जो स्वास्थ्य फायदों से लबरेज है। सर्दियों में इसके सेवन से तो सभी परिचित हैं, परंतु गर्मियों में भी गुड़ खाना उतना ही लाभकारी सिद्ध होता है। गुड़ में कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार हैं। सर्दी-जुकाम का खतरा कम कर ये शरीर के तापमान को भी ठीक रखता है।
गर्मियों में गुड़ खाने के फायदे –
एसिडिटी: गुड़ में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंत को मजबूती प्रदान करता है। इससे खाना आसानी से पच जाता है। ऐसे में जिन लोगों को पाचन संबंधी या अपच जैसी दिक्कतें हैं, उन्हें रोज भोजन के बाद गुड़ खाने की आदत बना लेनी चाहिए।
कब्ज: गुड़ में कई डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं जो खाने को पचाने में मददगार हैं। मल त्यागने में जिन लोगों को परेशानी होती है, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। साथ ही, गुड़ को प्राकृतिक डाइ-यूरेटिक भी कहा जाता है। ऐसे में भोजन के बाद गुड़ खाना अत्यंत लाभकारी होगा।
वजन घटाने में होता है सहायक : प्रात्: काल गुड़ का एक टुकड़ा खाने से दिन भर लोगों में एनर्जी का संचार होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट गुड़-चना खाने से वजन घटाना आसान होता है। रोजाना गुड़-चना खाने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। इससे वजन तेजी से कम होने लगता है। जो लोग पेट के आसपास अतिरिक्त फैट कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें गुड़ का सेवन करना चाहिए।
गुड़ को आयरन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, नियमित रूप से इसे खाने से शरीर में आयरन की मात्रा और हीमोग्लोबिन बढ़ता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए इसे खाना उपयोगी उपाय हो सकता है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation