Print this page

राजनाथ मंगलवार को जाएंगे जम्मू कश्मीर, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे Featured

नयी दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे । इस दौरान वह राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक दिवसीय दौरे में सिंह राज्यपाल सत्य पाल मलिक और सिविल, पुलिस तथा सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे तथा मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे।

 
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि गृह मंत्री जम्मू कश्मीर में खासतौर से घाटी और पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री का जम्मू कश्मीर का दौरा शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद हो रहा है। राज्य के दो बड़े राजनीतिक दल नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने इन चुनावों का बहिष्कार किया था।
 
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों ने भी चुनाव प्रक्रिया बाधित करने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया कि सिंह के जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करने की भी संभावना है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद जून में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से राज्य में राज्यपाल शासन लागू है।
Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation