Print this page

यह कहां आ गए हम! रूसी दुश्मन को भटकाने के लिए यूक्रेन ने हटा दिए सभी रोड साइन, पोस्ट कर लिखी ये बात Featured

By February 27, 2022 211

सामाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन की कपंनी उक्रावतोडोर ने शुक्रवार देर रात को एक फेसबुक अपडेट में कहा कि, दुश्मन को खराब संचार मिले और वह आसानी से इलाके में नेविगेट नहीं कर सकें,आइये इसके लिए हम उन्हें सीधे नरक के रास्ते भेजने में मदद करते है।कंपनी ने एक सड़क चिन्ह को एडिट कर एक तस्वीर पोस्ट की है।

यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे जंग का आज यानि रविवार को चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और तेज कर दिए हैं। बता दें कि, रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों की मौत ह गई है। इसी बीच यूक्रेन में सड़कों का निर्माण और रख-रखाव करने वाली कंपनी ने रूस को चखमा देने के लिए यूक्रेन के सभी सड़कों के साइन/संकेतों को हटा दिया है।बता दें कि, रूस की सेना इन्हीं सड़क संकेतों के उपयोग से यूक्रेन पर लगातार हमले और आक्रमण करने के लिए आसानी से अपना रास्ता खोज रही है।सामाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन की कपंनी उक्रावतोडोर ने शुक्रवार देर रात को एक फेसबुक अपडेट में कहा कि, दुश्मन को खराब संचार मिले और वह आसानी से इलाके में नेविगेट नहीं कर सकें, आइये इसके लिए हम उन्हें सीधे नरक के रास्ते भेजने में मदद करते है। कंपनी ने एक सड़क चिन्ह को एडिट कर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें यूक्रेन के आस-पास के शहरों के डायरेक्शन को गलियों में बदल दिया गया है। साथ ही लिखा गया है कि, गो फक योरसेल्फ, गो फक योरसेल्फ अगेन और गो फक योरसेल्फ रूस वापस जाओ। (Go f*** yourself", "Go f*** yourself again" and "Go f*** yourself go back to Russia) युद्ध के चौथे दिन रूस की सेना को यूक्रेन की राजधानी पर चौतरफा हमला करने के आदेश दिए है। वहीं यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि, उसने कीव पर रूसी सेना के हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation