Print this page

फर्श पर बैठकर खाना खाने से मिलते है कई फायदे Featured

खाना पचाने में मदद करता है :  फर्श पर बैठकर, पैरों को क्रॉस करके, जिसे योगा में सुखासन कहा गया है हमारी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। अपनी थाली को जमीन पर रखें और खाने के लिए अपने शरीर को थोड़ा आगे की ओर ले जाएं और वापस सीधे बैठ जाएं। ऐसा बार-बार करने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं, जिससे पेट के एसिड का स्राव बढ़ जाता है और खाना पचने में मदद होती है।  

वजन कम करने में मदद करता है : उठने-बैठने से शरीर की गति बढ़ती है। कुर्सी पर बैठने के बजाय एक चटाई बिछाएं, अपने पैरों को क्रॉस करें और अपनी पीठ को सीधा रखें। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से ऐसे ही खाना खाएं। यह थकान और शरीर की कमजोरी को कम करने में भी मदद करता है।

रक्त संचार बढ़ाता है : क्रॉस लेग्ड पोजीशन हमारे शरीर में रक्त संचार को बढ़ाती है। यह दिल को स्वस्थ रखता है। सुखासन में रक्त का प्रवाह पूरे शरीर में समान रूप से वितरित होता है।

सुधरेगी पोजिशन : अन्य सभी योग आसनों की तरह सुखासन में बैठने से आपको एक अच्छी पोजिशन बनाए रखने में मदद मिलती है और आपको मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। यह आपकी पीठ को सीधा रखता है और आपके पैरों को ताकत देता है।  

मन और शरीर को आराम देता है : पद्मासन और सुखासन ध्यान के लिए आदर्श आसन हैं और मन से तनाव को दूर करने में बहुत फायदा करते हैं। 

 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation