Print this page

सस्ता प्याज बेच रहे कांग्रेस जिला महामंत्री की काटी उंगली Featured

By December 07, 2019 236

हल्द्वानी. बुद्ध पार्क में सस्ता प्याज बेच रहे कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी. गाली गलौज कर रहे युवक ने कांग्रेस सेवादल के जिला महामंत्री नंदन सिंह मेहरा  की उंगली दांतों से काटकर अलग कर दी. इससे बुद्ध पार्क में अफरा-तफरी हो गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उंगली काटने वाले युवक को पीट दिया. घायल नंदन सिंह को अस्पतल में भर्ती करवाया गया है पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सस्ती प्याज का स्टॉल लगाया था. स्टॉल पर कार्यकर्ताओं की ओर से करीब 1 क्विंटल प्याज रखा गया था जो ₹30 प्रति किलो बेचा जा रहा था.  इसी बीच नवाबी रोड निवासी युवक मनीष बिष्ट बुद्ध पार्क में पहुंचा और कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं संग गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी बीच हुए विवाद में अचानक मनीष बिष्ट ने जिला महामंत्री नंदन सिंह का हाथ पकड़कर अपने मुंह में डाल दिया. जब तक लोग समझते नंदन सिंह की उंगली कट कर जमीन पर गिर गई. भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation