Print this page

पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया अरेस्ट, विवादित VIDEO का मामला Featured

By December 15, 2019 257

मुंबई. बिग बॉस फेम अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी खुद पायल की टीम ने ट्‌वीट कर भी दी है. जानकारी के मुताबिक, पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. कुछ समय पहले ही पायल पर युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी. इस शिकायत में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे.

पायल रोहतगी ने कुछ मिनटों पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है- मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है. जिसे मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था. बोलने की आजादी एक मजाक है . इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट को टैग किया है.

बता दें कि पायल पर आरोप है कि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू के परिवार की महिलाओं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें अहमदाबाद गिरफ्तार किया है. पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था.बताया जा रहा है कि पायल ने ये वीडियो 21 सितंबर को फेसपुक पर अपलोड किया था. जिसके बाद से ही इसे लेकर चर्चाएं चल रही हैं. पायल आए दिन अपने सोशल एकाउंट पर कोई न कोई वीडियो शेयर कर विवादों में फंसती दिखाई देती हैं. इससे पहले पायल रिएलिटी शो बिग बॉस 13 पर दिए बयान को लेकर खबरों में रही थीं. उन्होंने कहा था कि बिग बॉस में लोग पैसा और फेम लेने के लिए आते हैं.

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation