Print this page

बेंगलुरु DCP ने प्रदर्शनकारियों के साथ गाया राष्ट्रगान Featured

By December 21, 2019 293

बेंगलुरु. केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता कानून  के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कर्नाटक में भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो चुका है. देश के कई हिस्सों से प्रदर्शन के दौरान हिंसा की जानकारी सामने आ चुकी है. इस बीच बेंगलुरु से सामने आई एक तस्वीर दिल को सुकून देने वाली है.

यहां गुरुवार को CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसने देश की एकता और अखंडता के विश्वास को और मजबूत कर दिया. बेंगलुरु सेंट्रल के DCP चेतन सिंह राठौर ने प्रदर्शनकारियों के बीच घुसकर उन्हें एकता की समझाइश देकर ऐसी मिसाल पेश की जो आमतौर पर ज्यादा दिखाई नहीं देती है. इसके बाद प्रदर्शनकारी भी डीसीपी राठौर के सुर में सुर मिलाते नजर आने लगे.

प्रदर्शनकारियों के साथ गाया राष्ट्रगान

CAA को लेकर बेंगलुरु के टाउन हॉल में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान सुरक्षा की कमान DCP चेतन सिंह राठौर संभाल रहे थे. मौके पर जब उन्होंने माहौल गरमाता देखा तो खुद भीड़ के बीच में घुस गए और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए उन्होंने सभी को उन पर भरोसा रखने का कहा और साथ मिलकर राष्ट्रगान जन गण मन गाने का कहा.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें डीसीपी राठौर सभी प्रदर्शनकारियों को जन गण मन साथ गाने का कह रहे हैं. इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों द्वारा डीसीपी के सुर में सुर मिलाते हुए राष्ट्रगान को गाया जा रहा है. इसके पूर्व डीसीपी राठौर समझाइश दे रहे हैं कि आप लोगों के बीच में से ही कोई हंगामा करेगा और उसकी सजा सभी लोगों को मिलेगी जो गलत है.

गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार सुबह 6 बजे से अगले तीन दिनों तक बेंगलुरु में धारा 144 को लागू किया गया है.

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation