Print this page

वजन घटाना है तो साल 2020 में जरूर फॉलो करें ये टिप्स Featured

नया साल आ गया है और ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. दरअसल, आजकल मोटापा एक ऐसी समस्या है जो आपको कई तरह की बीमारियां देती है. लेकिन अगर आप इस साल अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको कुछ संकल्प जरूर लेंने होंगे ताकि आप आसानी से मोटापा कम कर सकें. आप घरेलू नुस्खों के जरिए बिना किसी साइड इफेक्ट के अपना वजन कम कर सकते हैं. 

सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है. डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह उठकर पानी पीना चाहिए. अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए.  इससे न केवल आपका वज़न कम होगा बल्कि यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालने में सहायक है. 

अगर आपको अपनी तोंद भीतर करनी है और मोटापा घटाना है तो आप आंवले का जूस पिएं. क्योंकि आंवले को सुपरफुड की श्रेणी में रखा जाता है और इसे सेवन से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं. आंवले में हाई प्रोटीन और विटामिन सी की मात्रा होती है. आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और पोलीफैनॉल की मात्रा  होती है जो कि टॉक्सीन से लड़ती है और वजन कम होता है.

लगातार ज्यादा देर तक बैठने से भी वजन बढ़ जाता है. अगर आपका काम ज्यादा देर तक बैठने का है तो आपको हर 1 घंटे के बाद करीब 3-5 मिनट तक पैदल चलना चाहिए. इसके अलावा आपको अपनी आंखो को ठंडे पानी से धोना चाहिए. ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है. 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation