Print this page

दिग्विजय का दावा, मध्यप्रदेश में 132 से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस Featured

By November 29, 2018 387

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 132 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में रिकार्ड 75 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2013 की तुलना में मतदान प्रतिशत में दो प्रतिशत का इजाफा हुआ। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम 132 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और 15 साल बाद राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे।’’ दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस का एजेंड़ा भी बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ 2013 के विधानसभा चुनाव में करीब तीन प्रतिशत जाली मतदाता थे। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले हमने मतदाता सूची से इनकी लगभग छटनी करवा दी। ’’ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार चुनाव जीतने के लिए दिलो-जान लगा दिया।
 
Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation