Print this page

तेलंगाना में भी नाम बदलो अभियान चलाएंगे UP के CM योगी आदित्यनाथ Featured

By December 05, 2018 379

करीमनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना में यदि भाजपा सरकार बनी तो वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए करीमनगर जिले का नाम ‘करीपुरम’ करेगी। योगी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आयी तो वह आपकी भावनाओं का सम्मान करेगी और करीमनगर का नाम बदलकर ‘‘करीपुरम’’ करेगी।

आदित्यनाथ ने गत दो दिसम्बर को हैदराबाद में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तेलंगाना के मतदाताओं से कहा था कि यदि वे हैदराबाद शहर को ‘‘भाग्यनगर’’ में परिवर्तित होते देखना चाहते हैं तो भाजपा की सरकार चुनें। तेलंगाना भाजपा नेता टी राजा सिंह लोध भी पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि भाजपा यदि सत्ता में आयी तो वह हैदराबाद और राज्य के अन्य शहरों के नाम महान लोगों के नाम पर रखेगी।
 
 
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत भाजपा सरकार कई स्थानों के नाम बदल चुकी है। इसमें इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करना शामिल है।
Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation