Print this page

नोवाक जोकोविच की संघर्षपूर्ण जीत, कतर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे Featured

दोहा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने संघर्षपूर्ण जीत के साथ कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सर्बिया के इस खिलाउ़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद जार्जिया के निकोलोज बासिलशविली को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह मैच लगभग दो घंटे तक चला। जोकोविच सेमीफाइनल में स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट से भिड़ेंगे जिन्होंने एक अन्य मैच में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्विस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका को 6-4, 6-4 से हराया।

 

चेक गणराज्य के टामस बर्डिच भी सेमीफाइनल में पहुंच गये। उन्होंने फ्रांस के पियरे ह्यूज हरबर्ट को 6-2, 6-4 से पराजित किया। उन्हें अब इटली के मार्को सेचीनातो से भिड़ना है जिन्होंने सर्बिया के डुसान लाजोविच को 7-6 (7/2), 6-2 शिकस्त दी।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation