Print this page

स्मृति का अर्धशतक, ट्रेलब्लेजर्स ने बनाए 118 रन Updated on 11 Nov, 2020 11:30 AM IST BY INDIACITYNEWS.COM शारजाह । शारजाह में आईपीएल 20 - 20 महिला क्रिकेट के एक मैच में सुपरनोवाज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने निर्धारित 20 ओवर म Featured

By November 11, 2020 145

शारजाह ।  शारजाह में आईपीएल 20 - 20 महिला क्रिकेट के एक मैच में सुपरनोवाज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 118 रन बनाए। सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर ट्रेलब्लेजर्स को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। ट्रेलब्लेजर्स की ओपनिंग जोड़ी ने बिना कोई विकेट खोए 12 ओवर तक 71 रन बना लिए थे। इस स्कोर पर डॉटिन को पूनम यादव ने राधा यादव के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 32 गेंदों में एक चौके की सहायता से 20 रन बनाए। ट्रेलब्लेजर्स की तरफ से स्मृति ने 49 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की सहायता से 68 रन बनाकर कप्तानी पारी खेली। स्मृति को श्रीवर्धने की गेंद पर तानिया भाटिया ने कैच किया। रैना घोष ने 10 रन का योगदान दिया। उन्हें राधा यादव की गेंद पर अटापट्टू ने कैच किया। बाकी की 6 बल्लेबाज इकाई के अंक पर आउट हो गई और ट्रेलब्लेजर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन ही बना सकी। सुपरनोवाज की तरफ से राधा यादव ने शानदार 5 विकेट लिए, उन्होंने 4 ओवर में कुल 16 रन दिए। पूनम यादव और श्रीवर्धने को 1 - 1 विकेट मिले।
 

Rate this item
(0 votes)
newscreation