Print this page

मोटो जीपी-2020 सत्र से बाहर हुए मार्क Featured

By November 13, 2020 100

मेड्रिड । छह बार के मोटो जीपी विश्व विजेता मार्क मारक्वेज सात 2020 के शेष सत्र में शामिल नहीं होंगे। मार्क अभी अपने टूटे हाथ को ठीक करने में लगे हुए हैं। रेप्सोल होंडा टीम ने यह बात कही है। इस सत्र में अभी दो रेसें बची हैं और इसलिए होंडा ने मारक्वेज के छोटे भाई एलेक्स और टेस्ट राइडर स्टेफन ब्राडल के साथ उतरने का फैसला किया है। इससे पहले जुलाई में स्पेनिश ग्रां प्री में मारक्वेज के हाथ में लग गयी थी। जेरेज में दूसरी रेस से पहले उनकी सर्जरी हुई थी। स्पेन के इस रेसर ने कहा, "इस सत्र में अब मेरे उतरने की संभावना नहीं है। डॉक्टर से चर्चा के बाद मेरी टीम ने फैसला किया है कि मेरे लिए सबसे अच्छा विकल्प अगले साल वापसी करना ही है। अभी मेरा ध्यान पूरी तरह ठीक होने पर है। इसके साथ ही समर्थन के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation