Print this page

प्रतिभाओं को अवसर देने आईपीएल में टीमें बढ़ाने के पक्ष में द्रविड़ Featured

By November 17, 2020 118

नई दिल्ली । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीमों की तादाद बढ़ायी जानी चाहिये। द्रविड़ के अनुसार देश में उपलब्ध प्रतिभाओं की संख्या और गुणवत्ता से समझौता किए बिना ही अधिक टीमों को लाया जाना चाहिये। वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई भी साल 2021 के आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक द्रविड के आईपीएल विस्तार के विचार से राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक मनोज बडाले भी सहमता हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल 9 टीमों के साथ आईपीएल का आयोजन संभव है'। द्रविड ने कहा, ‘अगर आप प्रतिभा के दृष्टिकोण से देखे तो मुझे लगता है कि आईपीएल विस्तार के लिए तैयार है। वर्तमान में बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है।'
द्रविड़ ने कहा कि अगर और अधिक टीमें होंगी तो सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। वहीं इससे खेल के स्तर में भी कोई कमी नहीं आयेगी। द्रविड़ ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हम तैयार है क्योंकि प्रतिभा के मामले में बहुत सारे नये नाम और चेहरे उभर कर आये है। द्रविड ने कहा कि आईपीएल के कारण हरियाणा के राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी सामने आये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पहले, आप रणजी ट्रॉफी के लिए चयन पर अपने राज्य संघ पर निर्भर थे।
हरियाणा जैसे राज्य में युजवेंद्र चहल, अमित मिश्रा और जयंत यादव जैसे शानदार स्पिनरों के सामने तेवतिया को सीमित अवसर मिलता। ऐसे में अब आप अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सिर्फ राज्य संघ तक सीमित नहीं है।' उन्होंने कहा कि आईपीएल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले बिना इसका अनुभव प्रदान करता है। उन्होने कहा, ‘कोच के रूप में हम युवा खिलाड़ियों को उनकी यात्रा में मदद कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें अनुभव की जरूरत होती है। आप देवदत्त पडिक्कल को देखें जो विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहा है या एबी डिविलियर्स से सीख सकता है।'

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation