Print this page

सेक्सी मूव्स दिखाते हुए नोरा फतेही ने शुरू किया #DanceMeriRani चैलेंज, देखें वीडियो

By December 25, 2021 1378

नोरा फतेही ने डांस चैलेंज की घोषणा करते हुए खुद का एक डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह अपने डांस मेरी रानी गाने के लुक में नजर आ रही हैं। नोरा की डांस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

 

बॉलीवुड डांसर-अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों अपने नए गाने 'डांस मेरी रानी' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में उनका यह गाना रिलीज हुआ है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हो गया है। नोरा फतेही अपने गाने को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए 'डांस मेरी रानी' चैलेंज की घोषणा की। वीडियो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि चलिए शुरू करें! डांस चुनौती आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है! मेरे मुख्य फ़ीड पर सबसे अच्छे वीडियो पोस्ट किए जाएंगे! मुझे अपने डांस मूव्स दिखाओ और मुझे  #Dancewithnora #Dancemerirani के साथ टैग करें। 

डांस चैलेंज को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। लोग नोरा के गाने पर वीडियो बना अपने डांस मूव्स दिखाने से लगे हुए हैं। दोनों टैग्स पर अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों ने टैग किया है। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लोगों की डांस वीडियो शेयर करना शुरू भी कर दिया है। नोरा फतेही ने डांस चैलेंज की घोषणा करते हुए खुद का एक डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह अपने डांस मेरी रानी गाने के लुक में नजर आ रही हैं। नोरा की डांस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन हार्ट और फायर वाले इमोजी से भरा हुआ है। 

नोरा फतेही बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में शुमार हैं। अपने सेक्सी डांस मूव्स के दमपर उन्होंने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों पर अपने टैलेंट की छाप छोड़ दी। बेहतरीन डांसर होने के साथ साथ नोरा एक टेलेंटेड अभिनेत्री भी है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में वह जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 के आइटम सांग कुसु कुसु में नजर आई थी। गाने में उनके बोल्ड अवतार और सेक्स मूव्स देखकर लाखों लोग घायल हो गए थे।

 

 

 


 
Rate this item
(1 Vote)
newscreation

Latest from newscreation