Print this page

कोलंबिया में भूस्खलन के कारण तीन की मौत, 20 से ज्यादा लापता. Featured

By December 05, 2022 226

भूस्खलन : कोलंबिया से एक बार फिर से भूस्खलन की खबर है। यहां की एक सड़क को भूस्खलन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी 20 लोगों के फंसे होने की खबर है, जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

अधिकारियों के मुताबिक, बचाव दल एक बस और एक मोटरसाइकिल सवार लोगों की तलाश में जुटा हुआ है, जिनकी भूस्खलन में फंसे होने की खबर है। इस बीच राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने जानकारी दी कि अभी तक नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिसमें तीन की मौत हो गई। करीब 20 लोग लापता हैं। सिविल डिफेंस के एक अधिकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation