Print this page

70 हजार लोग कीचड़ में फंसे

By September 04, 2023 198

वाशिंगटन। अमेरिका के नेवाडा राज्य में बर्निंग मैन फेस्टिवल के लिए इक_ा हुए 70 हजार लोग कीचड़ में फंस गए हैं। सरकारी अधिकारियों ने उन्हें खाना और पानी बचाने को कहा है। दरअसल, अमेरिका के नेवाडा राज्य में हर साल हजारों लोग एक कल्चरल फेस्टिवल मनाने के लिए इक_ा होते हैं। इस बार भी ऐसा हुआ। हालांकि, लगातार 24 घंटों तक बारिश की वजह से पूरा रेगिस्तानी इलाका कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे लोग चल भी नहीं पा रहे हैं। अमेरिका के लैंड मैनेजमेंट ब्यूरो ने कहा कि कीचड़ के बीच गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं। आगे के कुछ दिनों में और भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों के पास जरूरत का सारा सामान होना जरूरी है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation