Print this page

क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह के खिलाफ जीता मानहानि का मुकदमा Featured

By December 03, 2018 406

सिडनी। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल ने आस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख आस्ट्रेलियाई डालर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया जिसने दावा किया था कि गेल ने एक मालिश करने वाली को अपने गुप्तांग दिखाये थे। फेयरफैक्स मीडिया ने 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर आरोप लगाया था। फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है। 

उन्होंने आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने उस महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था। गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिये यह सब किया है। न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है। फेयरफैक्स ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की सोच रहे हैं। 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation