×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 809

Print this page

KGF-2 के एक और राज़ से पर्दा उठा, संजय दत्त नज़र आयेंगे अधीरा के रूप में, खबर पढ़ें. Featured

By July 29, 2019 797

News Creation : कन्नड़ एक्टर यश स्टारर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ ने पर्दे पर शानदार कमाई की थी. अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘केजीएफ 2’ जल्द ही रिलीज किया जाएगा. ‘केजीएफ 2’ का पहला पोस्टर जारी होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म में अधीरा का किरदार संजय दत्त निभाएंगे.Read

हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. लेकिन अब फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी होते ही ये कन्फर्म हो गया है कि ‘केजीएफ 2’ में संजय दत्त ही अधीरा बनेंगे.

फिल्म का दूसरा पोस्टर आज यानी संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है. पोस्टर रिलीज होते ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी हो गई कि ‘केजीएफ 2’ में संजय दत्त भी नजर आएंगे. दूसरा पोस्टर काफी शानदार है. पोस्टर में बाबा ने सिर पर एक कपड़ा बांधा हुआ है जिसे उन्होंने अपने चेहरे पर भी लपेट रखा है, उनकी सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं.

संजय दत्त की तस्वीर के साथ लिखा है ‘SANJAY DUTT AS ADHEERA’, जो इस बात की पुष्टी कर रहा है कि फिल्म में संजय दत्त एंट्री लेने वाले हैं. इससे पहले फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया गया था जिसमें एक शख्स के केवल हाथ नजर आ रहे थे और उन हाथों की मुट्ठी बंधी हुई थी. उस शख्स ने हाथ में शेर की डिजाइन की अंगूठी पहनी हुई थी.

यहाँ क्लिक कर, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

नीचे दिए स्टार्स पर हमारी खबर को रेटिंग दें, और कमेंट बॉक्स में कमेंट करना न भूलें.

खबरों के साथ बनें रहे और ये भी पढ़े :

उन्नाव रेप केस में लगातार नए नए हादसे से देश की कानून व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

Video : क्या आप आठ बार के ओलिंपिक विजेता Usain Bolt के बारे में जानना चाहते हैं?

Video : लक्ष्मन मस्तुरिया के 'बखरी के तुमा नार' की मिठास से परिचित होना चाहते हैं, तो बिलकुल नए कलेवर में ये विडियो ज़रूर देखें

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 29 July 2019 12:38