Google Analytics —— Meta Pixel
newscreation

newscreation

बुडापेस्ट। स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए सेमीफाइनल में अलेजांद्रो एनरिक तोबियेर को हराकर विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया। बजरंग ने 65 किलो वर्ग के फाइनल में जगह बनाई । इससे पहले राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 5 . 3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिये स्वर्ण पदक सिर्फ दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने ही जीता है जिन्होंने 2010 में मास्को में 66 किलो वर्ग में यह कमाल किया था। बजरंग यदि स्वर्ण जीतते हैं तो एक ही सत्र में तीन बड़े खिताब जीतने वाले वह अकेले भारतीय पहलवान हो जायेंगे। सेमीफाइनल में बजरंग ने क्यूबा के दिग्गज पहलवान को 4.3 से मात दी। 
 
इससे पिछले मुकाबले में बजरंग ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर पर 4.1 की बढत बना ली थी लेकिन बाद में एक अंक गंवाया। बाद में उसने दो एक अंक बनाकर जीत दर्ज की। पांच साल पहले कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग ने संयम के साथ खेलते हुए रोमन अशारिन को 9.4 से और कोरिया के ली सियुंगचुल को 4.0 से हराया था। 
 
अन्य मुकाबलों में संदीप तोमर 57 किलो वर्ग में ग्वाटेमाला के जोस मोक्स एरियास से जीत गए लेकिन दूसरे दौर में अजरबैजान के जियोर्जी ई से हार गए। सचिन राठी को 79 किलो वर्ग में मंगोलिया के उनुरबत पी ने 13 . 1 से हराया । वहीं 92 किलो वर्ग में दीपक को उक्रेन के एल सगालियुक ने 4.0 से मात दी। 

अबुजा। नाइजीरिया के कदुना में ईसाई और मुस्लिम युवाओं के बीच हुई हिंसक सांप्रदायिक झड़प में कम से कम 55 लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन ने 24 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की है। गवर्नर नासिर अल-रूफई के हवाले से उनके प्रवक्ता ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ राज्य की सरकार ने कदुना और उसके आस-पास के इलाकों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।'

बयान में कहा गया, “गवर्नर ने यहां रहने वाले सभी लोगों से शांति बनाने की अपील की है।' दरअसल कासुवान मगानी बाजार में सामान ढोने वाले लोगों के बीच हुए एक विवाद के बाद यहां हउसा मुस्लिम और अदारा ईसाई युवाओं के बीच इस सप्ताह हिंसक झड़प शुरू हो गई। कदुना के पुलिस आयुक्त अहमद अब्दुर ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि हिंसा के सिलसिले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर रविवार को निशाना साधते हुए प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार की तुलना 'राक्षस राज' से की और कहा कि जनता इस सरकार से त्रस्त है। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर महागठबंधन में शामिल कांग्रेस द्वारा आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग कहते थे कि ‘मिट्टी में मिल जाएंगे, मगर भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे।’ 

नीतीश पर कुर्सी के लोभ में फंसे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने जनादेश का अपमान किया और भाजपा के साथ मिल गए, इससे बिहार की जनता नाराज है और काफी गुस्से में है।
 
 
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और इसलिए हमारे साथ गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ गए थे, लेकिन सूबे में अब अपराध और भ्रष्टाचार है। बिहार में अपराध में लगातार वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा आज इस प्रदेश में 'राक्षस राज' है और जनता इस सरकार से त्रस्त है।
 
 
तेजस्वी ने नीतीश और सुशील से सवाल किया कि केंद्र की वर्तमान सरकार के साढे़ चार साल के कार्यकाल के दौरान में बिहार को क्या मिला? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा? उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ जदयू और भाजपा को बिहार की कोई चिंता नहीं है। समारोह को बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पार्टी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी संबोधित किया।
 

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक रैली में रविवार को भाजपा पर हमला करते हुए दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को ‘‘किसी भी राजनीतिक गठबंधन की जरूरत नहीं’’ है। उद्धव ने रविवार को शिरडी और अहमदनगर में सार्वजनिक सभाएं की। वह पूरे राज्य में रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी) की सरकार केंद्र में थी तो उन्हें कई राजनीतिक मित्रों का समर्थन प्राप्त था। (लेकिन) मौजूदा सरकार को किसी भी राजनीतिक गठबंधन की जरूरत नहीं है।' 

उद्धव ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे दावों का सच तलाशने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित लोगों का पता लगाने के लिए कह रहा हूं। आप अपनी जानकारियों के साथ पीएम मोदी की एक तस्वीर लगाएं और लोगों को तय करने दें।’’ फैलाने’’ को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह चुनावी फायदे की खातिर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाती है। शिरडी में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने भाजपा से मतभेदों के बावजूद केंद्र एवं महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों में शिवसेना के साझेदार बने रहने पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसी चीजें कराने के लिए सत्ता में हूं जिससे लोगों को फायदा हो। मैं उनमें से नहीं हूं जो सत्ता के सामने अपनी दुम हिलाए। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं।’’
 

 

नयी दिल्ली। मोदी सरकार पर इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास करने के कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि नेताजी, सरदार पटेल, बाबा साहब आंबेडकर जैसे महापुरूषों के सम्मान पर विपक्षी दल को ऐतराज क्यों हो रहा है? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा, ‘‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरूषों का सम्मान किये जाने का तो कांग्रेस को स्वागत करना चाहिए। लेकिन उसे इस पर ऐतराज है, क्यों?’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास नहीं कर रही है, बल्कि इन महापुरुषों के साथ जो नाइंसाफी हुई, जिस प्रकार इन्हें कांग्रेस ने भुलाने का काम किया, उसे दूर करते हुए उन्हें सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है। हुसैन ने कहा कि 75 साल में पहली बार, अखंड भारत की पहली सरकार को सम्मानपूर्वक, समारोह में याद किया गया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नेताजी की तरह ही सरदार पटेल और बाबा साहब आंबेडकर का योगदान भुलाने की कोशिश की गई। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की याद में ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ का अनावरण किया जा रहा है।
 
आरएसएस का योगदान 
स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस के योगदान पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने के विषय पर हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के लिये एक ही परिवार का योगदान मायने रखता है जबकि आजादी की लड़ाई में नागरिक होने के नाते अनेकानेक लोगों ने योगदान दिया और देश से मोहब्बत रखने वाला संगठन होने के नाते संघ ने भी योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धरोहर हथियाने के लिए 'षडयंत्रपूर्ण प्रयास' करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा था कि भाजपा इतिहास फिर से लिखने के लिए व्याकुल है।

कांग्रेस का सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि 'व्याकुल भाजपा इतिहास फिर से लिखने की कोशिश कर रही है और सरदार पटेल एवं जवाहरलाल नेहरू के बीच तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं नेहरू के बीच एक काल्पनिक प्रतिद्वंद्विता पैदा कर रही है। इसने शुभ अवसरों का इस्तेमाल ओछे राजनीतिक हथकंडों के लिए किया है।’
 

इंदौर। मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही सत्तारूढ़ भाजपा की चुनावी यात्रा रविवार को सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोडशो करते हुए मतदाताओं से समर्थन मांगा। चश्मदीद लोगों ने बताया कि भाजपा की "जन आशीर्वाद यात्रा" के तहत शिवराज शहर के वैशाली नगर से अपने चुनावी रथ (विशेष वाहन) में सवार हुए। यह रथ शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरा। चुनावी मुहिम पर निकले मुख्यमंत्री रोडशो के दौरान अधिकांश समय रथ की लिफ्ट पर दिखायी दिये। उन्होंने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। भाजपा ने 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये फिलहाल अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। लिहाजा चुनावी टिकट के कई स्थानीय दावेदारों ने शिवराज के रोड शो के रास्ते में जगह-जगह अपने स्वागत मंच लगाकर मुख्यमंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन किया। 

इंदौर, भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर छह अक्टूबर को पार्टी के "महा जन सम्पर्क अभियान" की शुरूआत इंदौर से ही की थी। इंदौर की शहरी सीमा में विधानसभा की कुल पांच सीटें हैं। वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पांचों सीटें जीती थीं। 

 

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का रिमोट गाँधी परिवार के चार लोगों के हाथ में है जबकि भाजपा का रिमोट उसके कार्यकर्ताओं के हाथ में है। भाजपा जो भी कार्य करती है, वह कार्यकर्ताओं की सहमति से ही करती है। राजे ने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है, इसलिए राहुल गांधी को विधानसभा स्तर की बैठकें करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

राहुल पर वार
वसुंधरा ने कहा कि अच्छा है राहुल विधानसभा स्तर की ज्यादा से ज्यादा बैठकें करें क्योंकि वे जहां-जहां जाएंगे, वहां भाजपा और अधिक मजबूत होगी। जयपुर में रायशुमारी के दूसरे चरण के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए राजे ने राहुल गाँधी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गाँधी ने जहाँ-जहाँ भी सभाएं की हैं, वहाँ ‘‘कमल’’ ही खिलेगा।
कांग्रेस के 50 साल और भाजपा के वर्तमान पांच साल के कार्यों में जमीन और आसमान का अन्तर देखने को मिलेगा। राजे ने कहा कि भाजपा ने कम से कम राहुल गांधी को मंदिरों में जाना तो सीखा दिया। आज वो लोग मंदिर जाने लगे हैं जो हमारे मंदिर जाने पर सवाल उठाते थे। कहते थे, इनकी सरकार तो भगवान भरोसे चलती है। हां मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मेरी सरकार भगवान के आशीर्वाद से ही चलती है।
 
गिनाए विकास कार्य
उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्तमान 5 वर्षों में जितने विकास कार्य किए हैं, कांग्रेस ने अपने 50 साल में अब तक नहीं किये। भाजपा के विकास कार्यों का आज के दौर में चहुँ ओर गुणगान हो रहा है। यही बात लेकर कार्यकर्ता जनता के मध्य जाएं। निम्न से लेकर उच्च वर्ग भी भाजपा की लोककल्याणकारी योजनाओं से बेहद खुश हैं। एक बार कांग्रेस-एक बार भाजपा की बात को नकारते हुए राजे ने कहा कि ‘‘मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करती हूँ।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में जिस तरह विकास हुआ है, ठीक उसी तरह राजस्थान में भी विकास हुआ है एवं इन विकास कार्यों के दम पर राजस्थान में भी लगातार भाजपा अपनी जीत का परचम फिर से लहराएगी।’’ 
 
 
रायशुमारी कार्यक्रम में दूसरे दिन आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से एक सील बंद बाक्स में सुझाव लिए गए। भीलवाड़ा की 7, नागौर शहर की 5, नागौर देहात की 5, झुन्झुनूं की 7 एवं अलवर शहर की 11 विधानसभाओं से बुलाए गए अपेक्षित पदाधिकारियों से रायशुमारी की गई। 
 
औरों ने क्या कहा
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने जो विकास कार्य किये हैं, इनके चलते हम पुनः सरकार बनायेंगे। हमारा सक्षम नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर हम प्रदेश में पूरे 5 वर्ष जनता में सक्रिय रहे हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कि कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के साथ ही अपने उम्मीदवारों का चयन करती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मूल मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपनी ताकत पहचानें और आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जायें एवं एक नया इतिहास बनायें। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार में जो प्रधानमंत्री थे, उन्हें ढूंढना पड़ता था। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और देश के लिए हर मोर्चे पर डटे रहते हैं। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई थी। तब से लेकर अब तक पहले जनसंघ व अब भाजपा की ऐतिहासिक व गौरवमयी यात्रा जारी है। इस अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सी.आर. चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, सहित राजे मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।
  • दो पहिया में एक लगेगा और चार पहिया वाहनों में बिना अनुमति झंडे नहीं लगेंगे 
  • शासकीय संपत्ति पर पोस्टर, बैनर तो मिलेगा नोटिस, निजी पर अनुमति जरूरी

दुर्ग. किसी एक जगह पर वाहन खड़े कर लाउडस्पीकर से चुनाव प्रचार करने पर वाहन और साउंड सिस्टम को जब्त किया जाएगा। प्रत्याशियों को घूमते वाहनों में लाउड स्पीकर से चुनाव प्रचार करना होगा। कलेक्टर ने चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए सेक्टर अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशों का पालन करने कहा। 

निर्देश जारी : अफसर देंगे एरिया रिपोर्ट, शिकायत सेल का किया गया गठन

  1.  

    कलेक्टर उमेश अग्रवाल और एसपी संजीव शुक्ला ने संयुक्त बैठक में कहा कि सेक्टर अधिकारी और क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को इलाके की पूरी जानकारी होना चाहिए। दोनों अफसर संयुक्त रूप से भ्रमण कर अपने क्षेत्र की रिपोर्ट दें। क्षेत्र में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई के साथ चुनाव के दौरान आचार संहिता के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया।

     

  2.  

    कलेक्टर ने कहा कि निजी संपत्ति पर चुनाव प्रचार करने संपत्ति मालिक की अनुमति जरूरी है। शासकीय भवन पर संपत्ति विरूपण होने पर संबंधित विभाग को नोटिस दिया जाएगा। राजनीतिक दलों को सभा, रैली, वाहन आदि के लिए निर्वाचन कार्यालय से अनुमति लेना जरूरी है। आयोग के निर्देश पर दोपहिया वाहन में एक झंडा लगाया जा सकता है। चार पहिया वाहन में बिना अनुमति के झंडे नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण करने शिकायत सेल का गठन किया गया है। 

     

  3. 11 नवंबर को ईवीएम की होगी कमीशनिंग 

     

    मतदान के 5 दिन पहले बीएलओ के माध्यम से क्षेत्र के मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। मतदान केन्द्रों में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए मतदाता सूची ब्रेल लिपि में देने की व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने बताया उम्मीदवार तय होने के बाद आगामी 11 नवम्बर को ईवीएम, वीवीपेट की कमीशनिंग की जाएगी। 

     

  4. राजनीतिक दलों को बूथ 200 मीटर दूर रहेगा 

     

    कलेक्टर ने कहा, सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्र से 2 सौ मीटर की दूरी का चिन्हांकन अभी से कर लें। राजनैतिक दलों का बूथ 2 सौ मीटर से बाहर होना चाहिए। बूथ में एक टेबल, दो कुर्सी और छतरी होना चाहिए। मतदान के दिन 100 मीटर एरिया में मतदाता के अलावा दूसरे व्यक्ति नहीं रहेंगे। 

     

  5. इधर, निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित 

     

    विधानसभा चुनाव के लिए 2018 के तहत कलेक्टोरेट परिसर स्थित शासकीय अभिभाषक कक्ष में निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं शिकायत सेल स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 0788-2323655 है। कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अरूण वर्मा को बनाया गया है। वर्मा का मोबाइल नंबर 8085652929 है। 


    सेक्टर और पुलिस के अफसर संकट मोचक 
    पुलिस अधीक्षक डाॅ. संजीव शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में सेक्टर और पुलिस अधिकारियों को संकट मोचक की तरह काम करना है। अधिकारी सतर्क होकर काम करें। नामांकन तिथि के पहले थाना प्रभारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित क्षेत्र का भ्रमण कर लें। उन्होंने बताया कि जिले में 854 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। संयुक्त भ्रमण में के दौरान अधिकारी ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हांकित करें। मतदान केन्द्र में बाउंड्रीवाल नहीं होने पर बेरिकेडिंग कराने प्रस्ताव देने कहा गया। 


    शहर के 15 स्थानों पर लगेगी चेक पाइंट 
    रैली सभा, वाहन की अनुमति देने डिप्टी कलेक्टर हेमलता चंदेल को अधिकृत किया गया है। अनुमति प्राप्त वाहनों में ओरिजनल अनुमति पत्रक चस्पा होना जरूरी है। एसपी ने बताया िक पुलिस ने 15 स्थानों पर चेकिंग पाइंट बनाया है। मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार के लिए दूसरे प्रांतों या क्षेत्रों से आए बाहरी लोगों को शहर छोड़ना होगा। पुलिस विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को शत प्रतिशत मतदान करने पोस्टल बैलेट के आवेदन अभी से करने के निर्देश दिए। बैठक में सी विजिल एप के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 

  • पाटन और महासमुंद से रायपुर के एकात्म परिसर पहुंचे कार्यकर्ता, बाहर धरने पर बैठे
  • बाहरी प्रत्याशी को हटाने की मांग, सामूहिक इस्तीफे की दी धमकी, पुलिस फोर्स तैनात

 भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एक ओर जहां कई विधायकों के टिकट कटने से उनके समर्थकों में नाराजगी है, वहीं हारे हुए नेताओं को फिर टिकट देने पर गुस्सा भी है। ऐसे में बाहरी व्यक्तियों को टिकट देने के पार्टी के फैसले के खिलाफ भड़के पाटन क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच जमकर हंगामा कर रहे है।

कार्यकर्ताओं ने मोती लाल वापस जाओ के लगाए नारे

  1.  

    पाटन से तमाम कार्यकर्ता रविवार शाम राजधानी स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मोतीलाल वापस जाओ का नारा लगा रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन में महासमुंद से आए कार्यकर्ता भी शामिल हो गए और बाहर धरना पर बैठ गए हैं। 

     

  2.  

    दरअसल, पाटन से भाजपा ने मोतीलाल साहू को टिकट दिया है। मोतीलाल को टिकट देने से नाराज स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी भूपेश बघेल के खिलाफ स्थानीय उम्मीदवार उतारने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमें बाहरी प्रत्याशी नहीं चाहिए। 

     

  3.  

    प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाटन कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में यहां किसी मजबूत उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए था। बाहरी व्यक्ति होने से उसे पूरा सहयोग नहीं मिलेगा। स्थानीय को टिकट मिले, जिससे हमें जीत मिल सके। 

     

  4.  

    कार्यकर्ताओं ने मोतीलाल की जगह स्थानीय प्रत्याशी को टिकट ने मिलने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी पार्टी को दी है। इससे पहले कार्यकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भी पहुंचे और वहां मौजूद नेता नंद कुमार साय से बात करने का भी प्रयास किया। जब साय कार से जाने लगे तो कार्यकर्ताओं ने वहां भी उनका घेराव कर दिया। वहीं हंगामे के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

     

 

नयी दिल्ली। साल 1943 में सुभाष चंद्र बोस द्वारा ‘आजाद हिंद सरकार’ के गठन की घोषणा करने के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत कभी किसी दूसरे के भू-भाग पर नजर नहीं डालता, लेकिन यदि उसकी संप्रभुता को चुनौती दी गई तो वह ‘‘दुगुनी ताकत’’ से पलटवार करेगा। प्रधानामंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार सशस्त्र बलों को बेहतर प्रौद्योगिकी और नवीनतम हथियारों से लैस करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं मुहैया कराकर जवानों की जिंदगी आसान बनाने की कोशिशें चल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसी फौज बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं जिसका सपना नेताजी (बोस) ने देखा था।’’ 

 
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने और पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ योजना लागू करने जैसे फैसले किए। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर लाल किला में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। बोस के करीबी सहयोगी लालती राम की ओर से भेंट की गई ‘आजाद हिंद फौज’ की टोपी पहनकर मोदी ने कहा कि किसी दूसरे के भू-भाग पर नजर डालना भारतीय परंपरा नहीं रही है, ‘‘लेकिन जब हमारी संप्रभुता को चुनौती दी जाएगी तो हम दुगुनी ताकत से पलटवार करेंगे।’’ 
 
लालती राम ‘आजाद हिंद फौज’ के जीवित बचे गिने-चुने सदस्यों में से एक हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों को भारत के भीतर और बाहर की ऐसी ताकतों के खिलाफ आगाह किया जो देश और इसके संवैधानिक मूल्यों को निशाना बनाकर इसके खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी ताकतों से लड़ना और उन्हें मात देना हर भारतीय का कर्तव्य है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों से लड़ने के लिए राष्ट्रवाद और भारतीयता की भावना होना जरूरी है।
 
रानी झांसी रेजिमेंट की स्थापना के फैसले के वक्त बोस का विरोध होने की घटना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यह रेजिमेंट सोमवार को अपनी स्थापना के 75 साल पूरे कर लेगा। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बोस के सपनों को साकार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अब एक पारदर्शी प्रक्रिया के बाद थलसेना में महिलाओं को ‘शॉर्ट सर्विस कमीशन’ से स्थायी कमीशन में प्रवेश की अनुमति दी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वायुसेना को जल्द ही महिला लड़ाकू पायलटों का पहला बैच मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के निर्माण का काम अंतिम चरण में है।
 

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक