शिक्षक भर्ती / प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त 1384 पद भरे जाएंगे

सीएम भूपेश बघेल ने नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग को जारी किया निर्देश
सीजीपीएससी के माध्यम से होगी भर्ती, क्रीडा अधिकारियों के 61 पद हैं रिक्त
रायपुर. प्रदेश के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े 1384 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें जल्द से जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति की बात कही गई है। यह सारी भर्तियां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से होंगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल को बताया गया कि विभिन्न महाविद्यालयों में क्रीड़ा अधिकारियों के भी 61 पद रिक्त हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने इन पदों को भी आयोग के माध्यम से सहायक प्राध्यापकों के साथ ही भरने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती हो जाने से एक तरफ युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में संकायवार सहायक प्राध्यापक उपलब्ध होंगे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक