ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा के बाद विरोधी दल के नेताओं ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है। जशपुर राजपरिवार के पूर्व भाजपा विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने कांग्रेस उम्मीदवार को गधा संबोधित किया है। इसके बाद सोशल मीडिया में जमकर प्रतिक्रिया आ रही है।
युद्धवीर सिंह जूदेव ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की कि मुख्यमंत्री जी माना दौड़ लगाना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप घोड़ों की दौड़ में गधों को सजा देकर दौड़ा दें। रायगढ़-जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस ने लालजीत सिंह राठिया और रवि भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। राज्य गठन के बाद दोनों सीट पर कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।
सोशल मीडिया पर आशीष पटेल ने आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने लिखा, किसी भी राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह के शब्द (गधा) लिखना आपको शोभा नहीं देता है। इस पर प्रतीक जिंदल ने लिखा, जब पीएम को चोर कहा जा रहा है, तब सही है। आयुष ने लिखा, जो गधा है, उसे घोड़ा थोड़े लिखेंगे।
एक परिवार के गधे को गधे जैसे ढोना क्या गधा नहीं है। उस्मान बेग ने लिखा, सामान्य परिवार के व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया तो भाजपा के लोगों को दिक्कत हो रही है। अपनी हार और हताशा को देखकर भाजपाई विचलित हो गये हैं। उत्तम सोनी ने लिखा, नरवा, गरुवा के दिन आ रहे हैं। फिरोज कुमार ने कमेंट किया-रामकुमार यादव ने शेर को हरा दिया, किसी को कमजोर न समझें भैया।