ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
कवर्धा। थाना लोहारा क्षेत्र की पुलिस ने इस वर्ष दिवाली में एक नए रंग बिखेरने का प्रयास किया है।
इस दौरान पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी अनिल शर्मा की नेतृत्व में मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त और घूमने वालो को मिठाई, खाना एवम ठंड से बचने के लिए कंबल देकर उनके जीवन का अंधेरा दूर करने का अनुकरणीय प्रयास किया है। थाना प्रभारी श्री शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार दीप के जलते ही रात का उजियारा दूर हो जाता है और हमें कठिनाइयों से लडऩे तथा जीवन में संघर्ष की प्रेरणा देता है, उसी तरह दीवाली के अवसर पर जरूरतमंद और गरीबों के जीवन का अंधेरा दूर करने का छोटा सा प्रयास किया गया है। इस प्रयास से जहां जरूरतमंदों के जीवन का अंधेरा दूर हो रहा है, वहीं मन को भी असीम शांति और सच्ची खुशी मिलती है।