ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
बिलासपुर । विभिन्न त्यौहारों के माध्यम से हम आपस मे जुडे रहते है। प्रत्येक त्यौहार हमे शिक्षा और सँस्कार देता है।कार्तिक माह सनातन से विशेष भक्ति का माह माना गया है। मुख्य अतिथि की आसँदी से नगर विधायक पँ. शैलेश पान्डेय ने बैसवारी भाषा मे आज कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच एवँ युवा प्रकोष्ठ के आँवला नवमी पूजन समारोह मे उपरोक्त बाते कही । मँच के प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि लोखँडी मे निर्माणाधीन समाजिक भवन मे आज सर्वप्रथम समाज की महिलाओं ने आँवला पूजन किया, बच्चों ने साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवँ वन भोज का कार्यक्रम रखा गया था!
कार्यक्रम का सँचालन पँ.सँजय तिवारी एवँ डा.अजीत तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पँ. अमित तिवारी ने किया।प्रमुख रुप से पँ.बी.के .पान्डेय ( प्रदेश अध्यक्ष),पँ.सिद्धनाथ मिश्र उपाध्यक्ष,पँ.गोपाल तिवारी उपाध्यक्ष, पँ.अनूप पान्डेय सचिव,निर्माणाधीन आशीर्वाद भवन के शिल्पकार इँ.आलोक त्रिवेदी, रायपुर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के पँ.सुरेश मिश्र,पँ. शास्वत तिवारी, पँ. सँकल्प तिवारी,पँ.सुरेंद्र तिवारी, पँ. दीपक मिश्र,पँ.आदित्य मिश्र, पँ.सँदीप बाजपेयी ( अशासकीय सदस्य जिला केन्द्रीय जेल ) पँ.सिद्धांत दुबे, रीता तिवारी,भावना मिश्रा,नीलम तिवारी,श्रृद्धा तिवारी,प्रिया मिश्रा, मनीषा त्रिपाठी,अलका तिवारी, अनीता तिवारी,श्वेता पांडेय,सभ्यता तिवारी,राधा तिवारी,शीला मिश्रा संपदा तिवारी आदि अन्य महिलाएं शामिल रही सहित विप्रजन शामिल रहे।