ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
कवर्धा। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों को संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी व जवानों ने इस अवसर पर संविधान रक्षा की शपथ ली।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी व जवानों ने सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा व अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने जवानों को बताया कि 2015 से 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस के रूप मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था तथा गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।
संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 125 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 26 नवंबर 2015 से संविधान दिवस मनाया जा रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां सभी धर्म, जाति, भाषा व प्रांत के लोग रहते हैं। जिनकी सभ्यता व संस्कृति भी भिन्न-भिन्न है। सभी भाषा व विभिन्न संस्कृति के लोगों को जोड़कर रखने में हमारे संविधान का अमूल्य योगदान है। भारत के संविधान के कारण ही देश में ऊंच, नीच व छुआछूत जैसे भेदभाव को समाप्त कर समानता की स्थापना करने में सहायता मिली है। हमारा संविधान विश्व के सभी देशों के संविधान से बड़ा है। इसकी रक्षा के लिए हम सब को दृढ़ संकल्प लेना होगा और अपने अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से निभाना होगा कहा गया तथा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप. पुलिस अधीक्षक बीआर मंडावी एवं कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते उपस्थित रहे।