ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
कोरबा। तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक बच्चे और दूसरा बुजुर्ग है। दोनों को गंभीर अवस्था में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना के बाद बस ड्राइवर और हेल्पर ने थाना में जाकर घटना की जानकारी दी। घायल बुजुर्ग से पूछने पर बताया कि वे लोग मोबाइल रिपेरिंग के लिए पुटुवा तुमान से कटघोरा आए थे।