ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
-फरीद नगर में पेवर ब्लॉक, नाली, सीसी रोड निर्माण एवं कोसा नगर के बौद्ध भूमि में डोम शेड का होगा निर्माण
भिलाईनगर/ जोन 01 नेहरू नगर क्षेत्र के बौद्ध भूमि में डोम शेड निर्माण, फरीद नगर के कई मार्गों में सीसी रोड, पेवर ब्लाॅक लगाने के साथ ही नाली निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आज सुबह महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। सर्वप्रथम प्रातः महापौर कोसा नगर स्थित बौद्ध भूमि पहुंचे, वहां उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया! बौद्ध भूमि की स्थल पर सामाजिक जनो की मांग पर डोम शेड निर्माण का भूमि पूजन किया! नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र के कोसा नगर, वार्ड 18 और वार्ड 07 में एक करोड़ 30 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए 4 अलग-अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया गया जहां जनप्रतिनिधि एवं वार्ड नागरिक के शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत महापौर यादव कोसा नगर स्थित बौद्ध भूमि पहुंचे जहां विभिन्न सार्वजनिक आयोजन होते है वहां पर भव्य डोमशेड बनाने की मांग समाजिक जनों ने की थी जहां भूमिपूजन कर उनकी मांग को पूरा किए। हाइवे रोड से लगे हुए मैदान में अब डोमशेड बन जाने से आयोजनों के लिए छायायुक्त स्थान मिलेगा, धूप व बारिश की बाधा नहीं आएगी! फरीदनगर वार्ड के क्षेत्र में 41.28 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा! इससे बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलने के साथ ही आवागमन सुगम होगा। इसी के साथ ही फरीद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 39.46 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा, इस कार्य का भी भूमि पूजन आज महापौर ने किया! वार्ड क्रमांक 18 के क्षेत्र में 40 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा! इन सभी कार्यों की सौगात आज महापौर ने क्षेत्रवासियों को दी है! महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैसा सपना संजोया था वैसा विकास हो रहा है, सर्व समाज के आशीर्वाद से जो कहा था वह-वह किया है, विकास की गति इसी प्रकार से निरंतर जारी रहेगी! निगम के प्रत्येक क्षेत्र में हमने विकास किया है, हर पहलुओं को ध्यान में रखकर हर वर्ग, हर समाज के हित में कार्य किया है, छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान किया है, आने वाले दिनों में कार्यों के अच्छे परिणाम भी दिखेंगे, किसी भी पद या दायित्व में रहूं न रहूं, निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करता रहूंगा! भूमिपूजन कार्यक्रम मे तुलसी साहू, अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, महापौर परिषद की सदस्य सोशन लोगन, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू एवं दिवाकर भारती, एल्डरमेन शमशेर बहादुर सिंह, मो. शादाब, नरसिंहनाथ, भजन सिंह निरंकारी, अरुण सिसोदिया, बृजमोहन सिंह, प्रभाकर जनबंधु, छाया पार्षद अतुल श्रीवास्तव, बालेश्वर चौरे, नितेश सोनेटेके, डॉ आर्यन वाहने, सुनील रामटेके, वाई.के. सिंह, इरफान खान, सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।