ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
निगम और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ- पूर्व महापौर देवेंद्र यादव
भिलाई नगर/ नगर निगम में 5 वर्ष का कार्यकाल मेरे लिए ऐतिहासिक रहा! निगम की बेहतर कार्यप्रणाली से सब कुछ सीखने मिला! इस दौरान निगम प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित हुआ! यह बातें पूर्व महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम द्वारा आयोजित किए गए विदाई समारोह में कही! विदाई समारोह में पूर्व महापौर, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व एमआईसी सदस्य एवं समस्त पूर्व पार्षदों को आमंत्रित किया गया था! निगम सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सभी का गुलाल एवं पुष्पगुच्छ, पुष्प हार से स्वागत किया गया! पूर्व पार्षदों ने कहा कि पहली बार निगम ने विदाई समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया है! कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी निगम ने अपनेपन का रिश्ता कायम रखा है! सभी ने विदाई समारोह के आयोजन के लिए आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी को धन्यवाद ज्ञापित किया! और कहा कि एक ऊर्जावान और कुशल नेतृत्व क्षमता के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के साथ कार्य करने का अवसर मिला! पूर्व महापौर ने कहा कि इसी नेतृत्व क्षमता के चलते भिलाई में काफी विकास हुए हैं! निगम प्रशासन की ओर से आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों के साथ मिलकर यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया!
विदाई समारोह में पूर्व महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि पहले कर्मचारियों के विदाई समारोह में सम्मिलित होते थे आज यह अवसर हमारे लिए आया है! परंतु निगम से जो रिश्ता हमारा कायम हुआ है उसके नाते हम एक परिवार के सदस्य की तरह है, जो हमेशा बना रहेगा! उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि प्रथम बार निर्वाचित होने पर उम्र कम थी महज 25 वर्ष की आयु में जनता ने आशीर्वाद दिया! महापौर बनने के बाद निगम की तेज कार्यप्रणाली में मैं भी शामिल हो गया, उस दिन से लोगों के हर समस्याओं और हर पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्य करना प्रारंभ किया जो कि कार्यकाल के अंत तक चलता रहा! यादव ने आगे कहा कि मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं सदैव सर्व हित में कार्य करता रहूंगा! उन्होंने निगम के कर्मचारियों के साथ किए गए हर कार्य को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसा लगन और मेहनत से कार्य करने वाले निष्ठावान कर्मचारियों के साथ कार्य करना एक यादगार पल रहेगा! उन्होंने निगम में बिताए हुए 5 वर्ष के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया!
निगम के पूर्व अध्यक्ष पी श्याम सुंदर राव ने कहा कि जनता बड़ी उम्मीदों के साथ पार्षद निर्वाचित करती है! उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना बहुत बड़ी चुनौती है, पार्षद का महत्व एक वार्ड क्षेत्र के लिए बड़ी जिम्मेदारी से भरा होता है! सभी के 5 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर मैं बधाई देता हूं!
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने अपने 20 वर्ष के कार्यकाल में निगम के कर्मचारियों के साथ किए गए कार्यों को साझा करते हुए कहा कि निगम से जीवन भर का नाता रहेगा! कार्यक्रम का माइक के माध्यम से संचालन अजय शुक्ला ने किया! विदाई समारोह में पूर्व महापौर परिषद के सदस्य दुर्गा प्रसाद साहू, सूर्यकांत सिन्हा, सुभद्रा सिंह, सदीरन बानो, सोशन लोगन, सुशीला देवांगन, जोहन सिन्हा, साकेत चंद्राकर, डॉक्टर दिवाकर भारती, सत्येंद्र बंजारे सहित पूर्व पार्षद गण उपस्थित रहे! निगम से मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सुनील अग्रहरि, पूजा पिल्ले एवं प्रीति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, शिक्षा प्रभारी वाई राजेंद्र राव, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, सूचना अधिकारी सुभाष ठाकुर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्टेनो पुरुषोत्तम साहू, चंद्रपाल हरमुख सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे!