ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायपुर । कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में विभिन्न विभागों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों से समय - सीमा का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र में लगातार दौरा कर निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण करने को कहा।
कलेक्टर ने नगर पालिका निगम रायपुर एवं बिरगांव, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, पशु चिकित्सा सेवा विभाग तथा जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के स्वीकृत कार्य, प्रशासकीय स्वीकृति की राशि, आवंटन, व्यय राशि, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और उन्हें गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के अंतर्गत 72 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत के 619 कार्य स्वीकृत किये गये है। इसमें से 470 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 149 कार्य प्रगतिरत हैं।
मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत वर्ष 2014-15 से 2019-20 तक 3240 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिसमें से 3111 कार्य पूरे हो गये हैं, वर्तमान में 116 कार्य प्रगतिशील है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 3 करोड़ 66 लाख रूपये की राशि के 84 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिसमें से 43 कार्य पूर्ण किये जा चुके है। शेष कार्य प्रगतिशील हैं।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों के साथ -साथ उनकी प्रगति की जानकारी दी। कलेक्टर ने सांसद एवं विधायक निधि के निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को हर सप्ताह कार्यों की प्रगति के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।